हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Friday, April 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बिना भेदभाव क...

    बिना भेदभाव के डबल इंजन की सरकार कर रही प्रदेश में विकास: Sunita Dayal

    Sunita-Dayal

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गाजियाबाद में रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

    गाजियाबाद( सच कहूं/रविंद्र सिंह)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा से महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने अपना तूफानी चुनाव प्रचार करते हुए जनता से वोट मांगे। जगह-जगह उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है । भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वार्ड -96 प्रत्याशी अनिल स्वामी के नेतृत्व में अशोक नगर में जनसभा का आयोजन किया गया। जहां लोगों की उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल ने उपस्थित जनसमूह से वोटों की अपील की।

    गुड़गांव से चितरंजन की सरकार की गाजियाबाद का विकास करेगी जनता से अपील करते हुए कहा कि शहर में क्षेत्र इंजन की सरकार बनाएं और शहर के विकास के लिए 11 तारीख को कमल के फूल पर वोट कर जिताने का काम करें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही सब का हित है। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार मे बिना भेदभाव के हर धर्म हर मजहब हर वर्ग के लोगों का विकास और उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि महानगर को देश में नंबर वन पर लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी इसके लिए आपको भी भाजपा को जिताना होगा।

    जिस तरह केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार में विकास को पंख लगे हैं उसी तरह नगर निगम में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी तभी नगर का चौमुखी विकास होगा । इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह, जगदीश साधना एवं निवर्तमान पार्षद राजेंद्र त्यागी और अनिल स्वामी ने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोटों की अपील की। मौजूद लोगों ने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आश्वासन दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here