हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Batala Double...

    Batala Double murder: बटाला में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां व युवक की गोली मारकर हत्या

    gangster

    Batala Double murder: बटाला (पंजाब)। पंजाब के बटाला शहर में एक गंभीर आपराधिक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। कादियां रोड पर शुक्रवार को एक कार पर अज्ञात बाइक सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में से महिला की पहचान हरजीत कौर के रूप में हुई है, जो कथित रूप से कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माता बताई जा रही हैं। वहीं, युवक की पहचान करनवीर सिंह के रूप में की गई है। गोलीबारी की इस वारदात में करनवीर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को प्राथमिक उपचार के बाद अमृतसर रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। Batala Double murder News

    पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। बटाला के डीएसपी सिटी परमवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान करनवीर के रूप में हुई है, जिसके पिता पुलिस विभाग में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि महिला की पहचान हरजीत कौर के रूप में हुई है, जो करनवीर के पारिवारिक संबंध में थीं।

    पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल से कारतूस के खाली खोल बरामद किए गए हैं, और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

    सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, युवक को मृत अवस्था में लाया गया था और उसे गोलियां लगी थीं। महिला को गंभीर हालत में अमृतसर भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। प्रारंभिक चरण में हत्या के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। Batala Double murder News

    Noida Fire: नोएडा में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, घटनास्थल पहुंची दमकल की 12 गाड़ियां