हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश Rajasthan Rai...

    Rajasthan Railway News: राजस्थान में बनाई जाएगी डबल पटरी, 278 किमी. होगी लंबाई, इन इलाकों की होगी बल्ले-बल्ले…

    Rajasthan Railway News
    Rajasthan Railway News: राजस्थान में बनाई जाएगी डबल पटरी, 278 किमी. होगी लंबाई, इन इलाकों की होगी बल्ले-बल्ले...

    Rajasthan Railway News: जयपुर (गुरजंट सिंह)। केंद्र सरकार इन दिनों राजस्थान पर काफी मेहरबान हैं, दरअसल इन दिनों दुगुनी रफ्तार से राजस्थान में विभिन्न परियोजनाओं को घोषणा की जा रही हैं, इसी क्रम में राजस्थान को रेलवे से जुड़ी एक बड़ी सौगात मिली हैं। पहले चरण में मारवाड़ कोरी से भीलड़ी के बीच इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए वर्कऑर्डर जारी हो चुके हैं, जो चार भागों में होगा और लगभग 18 महीने में पूरा होना चाहिए।

    राजस्थान में आने वाले दिनों में सड़क तंत्र से लेकर रेलवे कनेक्टिविटी भी और ज्यादा मजबूत होनें वाली हैं, राजस्थान की जनता को कम किराए में आरामदायक सफर का मजा मिलने वाला हैं। भविष्य में समदड़ी-भीलड़ी के बीच रेल यात्रा को आसान बनाने के लिए गुड्स ट्रनों के लिए एक नया कोरिडोर बनाया जाएगा। रेल लाइन दोहरीकरण प्रोजेक्ट (लूनी-समदड़ी से भीलड़ी के बीच 278 किलोमीटर) को केबिनेट की मंजूरी के बाद शुरू किया जाएगा।

    वहीं इसकी खास बात ये हैं कि पहले चरण में मारवाड़ कोरी से भीलड़ी के बीच इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए वर्कऑर्डर जारी हो चुके हैं, जो चार चरणों में होगा और लगभग 18 महीने में पूरा होना चाहिए। पहले चरण में शुरू हो रहे इस प्रोजेक्ट के लिए वर्किंग एजेंसी ने भी कैंप लगाया हैं, जालोर-बाड़मेर जिले के लिए इसका बहुत महत्व हैं, इसके कार्यान्वयन के लिए एक अलग कॉमर्शियल कोरिडोर बनाया जाएगा, जिससे कंटेनर आसान हो जाएगा। यह एक सरल ट्रेक होगा जो माल को कांडला पोर्ट तक ले जाएगा और वहां से विभिन्न मंडियों तक ले जाएगा, जालोर के ग्रेनाइट उद्योग को भी इससे बहुत लाभ मिलेगा।

    फरवरी में कैबिनेट ने निर्णय लिया | Rajasthan Railway News

    8 फरवरी 2024 को राजस्थान में तीन महत्वपूर्ण रेलवे लाइनों के दोहरीकरण को कैबिनेट ने मंजूरी दी, इसमें लूनी-समदडी-भीलड़ी मार्ग भी था, इसी परियोजना में जयपुर-सवाई माधोपुर और अजमेर-चंदेरिया भी मंजूर किए गए।

    90 किमी काम 252 करोड़

    करीब 91 किमी क्षेत्र में विकास कार्यों पर 252 करोड़ रुपए खर्च होंगे, इस काम के लिए अगस्त में टेंडर जारी किए गए हैं, वहीं 145 ब्रिजों को इस क्षेत्र में चौड़ा करने या नवीनीकरण करने का काम इस परियोजना में किया जाएगा, इसी तरह स्टेशन के दूसरे छोर पर दस नए प्लेटफार्म, 6 स्टेशन की नई इमारतों और सात फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।

    एक परियोजना का विश्लेषण

    लूनी-समदड़ी-भीलड़ी का रूट 278 किलोमीटर हैं, जिसकी लागत 3530.92 करोड़ रुपए हैं, प्रोजेक्ट 4 भागों में होगा, मारवाड़ कोरी से भीलड़ी के बीच 90.4 किलोमीटर, बिशनगढ़ से लूनी 96 किलोमीटर, बिशनगढ़ से मोदरा 48 किलोमीटर, और मोदरा से मारवाड़ कोरी 41 किलोमीटर।

    यह परियोजना का लक्ष्य हैं

    लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेल मार्ग को दोहरीकरण करने से अधिक माल लदान के परिवहन में सुधार होगा और भविष्य में इस मार्ग पर दो स्टैक केंटेनर ट्रेन चलाना भी संभव होगा, जोधपुर और बाड़मेर से जालोर होते हुए अहमदाबाद की ओर जाने वाले रास्ते में अधिक यात्री और मालगाड़ी चल सकेगी, भविष्य को प्रभावित करने वाले इस बहुआयामी परियोजना का दोहरीकरण किया जाना चाहिए, यह काम अलग-अलग चरणों में होना चाहिए, जो कार्यादेशों के तहत हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here