हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में डॉ. लक्ष्मी सिद्धू का सहायक प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयन हुआ
चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। Chopta News: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्रोफेसर हिंदी के पदों हेतु जारी अंतिम परीक्षा परिणाम में सिरसा जिले के गांव कैरांवाली निवासी किसान विनोद कुमार सिद्धू की बेटी डॉ. लक्ष्मी सिद्धू का सहायक प्रोफेसर (हिंदी) पद पर चयन हुआ है। अपने गांव की पहली सहायक प्रोफेसर बनकर डॉ. लक्ष्मी सिद्धू ने इतिहास रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे गांव को गर्व महसूस हो रहा है। Sirsa News
ग्रामीण आंचल में पली-बढ़ी लक्ष्मी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु संत डॉ. एम.एस.जी, अपने माता-पिता, गुरुजनों, बहन-भाइयों एवं सहयोगी स्टॉफ सदस्यों को दिया है। परिवार के सदस्यों के असीम सहयोग की बदौलत वे अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ सकीं। लक्ष्मी ने जे.बी.टी, एचटेट, सीटेट, रीट, एम.ए. हिंदी, नेट-जेआरएफ और पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने लक्ष्य को हासिल किया है। प्रोफेसर पद पर चयन से पहले लक्ष्मी चौ. के. आर.एम. महाविद्यालय जमाल में कार्यकारी प्रिंसिपल एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रही थी।
लक्ष्मी की इस सफलता से ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने इस उपलब्धि के माध्यम से यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और परिवार का सहयोग मिले तो कोई भी बाधा सफलता के मार्ग में रुकावट नहीं बन सकती। Sirsa News
यह भी पढ़ें:– सर! मेरे पास पॉवर नहीं है सस्पेंड करने की: एसपी, जब मै कह रहा हूँ सस्पेंड करो: अनिल विज















