हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी टयौढ़ी के डॉ र...

    टयौढ़ी के डॉ रामकरण बने युवा वैज्ञानिको के प्रेरणास्रोत

    Baghpat News
    Baghpat News: टयौढ़ी के डॉ रामकरण बने युवा वैज्ञानिको के प्रेरणास्रोत

    दो शोधार्थी श्रेष्ट वैज्ञानिक पुरुस्कार से सम्मानित

    बागपत (सच कहूँ/संदीप दहिया)। Baghpat News: बागपत जनपद का ट्योढ़ी गाँव एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। टयौढ़ी की गलियों से निकली प्रतिभा ने टयौढ़ी गांव और बागपत जिले क़ो फिर से विश्व के मानसपटल पर अंकित कर दिया है।उस शख्सियत का नाम है डॉ रामकरण शर्मा। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों देशो में विज्ञानं के क्षेत्र में कार्य कर देश क़ो विश्व में एक नई पहचान दी और अब युवा पीढ़ी क़ो एक नया आयाम देने के लिए वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय, दक्षिण परिसर में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर छात्रों क़ो नई दिशा और दशा की तरफ अग्रसर कर रहे है। Baghpat News

    उनके निर्देशन में शोध कर रहे दो विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गलगोटिया विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में 25–26 अगस्त 2025 को आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन में डॉ. राम करण की प्रयोगशाला के दोनों शोधार्थियों को विशेष सम्मान मिला। इस सम्मेलन में 25 देशों से आए करीब 400 वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इतने बड़े स्तर की प्रतिस्पर्धा में भी दोनों शोधार्थियों ने अपनी मेहनत और शोध से सबको प्रभावित किया। जिसमे हल्द्वानी निवासी शुभम पांडे पुत्र विनोद कुमार पांडे को सर्वश्रेष्ठ युवा वैज्ञानिक सम्मान प्रदान किया गया। Baghpat News

    शुभम का शोध उन सूक्ष्मजीवों पर है जो कठिन परिस्थितियों जैसे अत्यधिक गर्मी, ठंड या नमक में भी जीवित रहते हैं। इनसे ऐसे एंजाइम प्राप्त होते हैं जिनका उपयोग बायोफ्यूल बनाने, गंदे पानी की सफाई और उद्योगों में प्रदूषण कम करने में किया जा सकता है। वहीं, दिल्ली के मयूर विहार निवासी अंजली गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार मिला। अंजली का शोध वैक्सीन विकास से जुड़ा है। उनका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है जिससे भविष्य में वैक्सीन को कम समय और कम खर्च में तैयार किया जा सके, ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सके।

    इस उपलब्धि पर दोनों विद्यार्थियों के परिवारजनों, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया। डॉ. राम करण ने कहा कि “विद्यार्थियों की यह सफलता पूरे देश के लिए गर्व की बात है। यह इस बात का प्रमाण है कि मेहनत और लगन से गाँव के बच्चे भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकते हैं। Baghpat News

    यह भी पढ़ें:– Mandi landslide 2025: मंडी में भूस्खलन से मचा हाहाकार! चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर बंद