हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब चार बेटियों क...

    चार बेटियों के पिता की शराब पीने से मौत

    Drinking Alcohol

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार सुबह गांव मानोचाहल में एक और व्यक्ति की शराब पीने से कथित मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांव मानोचाहल निवासी शीतल सिंह (45) पुत्र सुबेग सिंह जो राज मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार शाम को उसने गांव में शराब पी थी। शीतल सिंह रात 8.30 बजे अपने घर रोटी पानी खाकर सो गया, जिसको उसकी पत्नी बलविन्दर कौर ने सुबह 5 बजे जगाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

    मृतक अपने पीछे 4 छोटी बेटियां और पत्नी को छोड़ गया है। चौकी मानेचाहल के इंचार्ज ए.एस.आई अमरजीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच मृतक की शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए उपचाराधीन 174 की कार्रवाई करते हुए थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।