हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान ट्रेलर को 20 ...

    ट्रेलर को 20 फीट नीचे ले कूदी मौत की झपकी

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    ट्रेलर के केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला

    चाकसू/जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। शिवदासपुरा क्षेत्र में आज सुबह एक ट्रेलर के 20 फीट नीचे गिरने से उसमें बैठे ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दौरान ट्रेलर (Tralla) में आग लग गई थी। राहगीरों द्वारा मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग की मदद से ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया।

    यह भी पढ़ें:– Breaking news: हरियाणा भिवानी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आ गया चेक करें, सीधा लिंक से देखें जल्ट

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवदासपुरा (Shivdaspura) थाना अंतर्गत रिंग रोड पर बोरडियो की ढाणी के पास अंडरपास बना हुआ है। सुबह 5 बजे के करीब लोहे की एंगल से भरा एक ट्रेलर आगरा रोड कानोता की ओर से अजमेर रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी लगी और ट्रेलर 20 फीट नीचे अंडरपास में जा गिरा। ट्रेलर के नीचे गिरते ही उसमें आग लग गई। ट्रेलर में लगी आग को देखकर आस-पास के राहगीर इकट्ठा हो गए।

    उन्होंने तुरंत हादसे की सूचना शिवदासपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस (Police) ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मदद से ट्रेलर में लगी आग पर काबू पाया है। इस दौरान ट्रेलर की आग में ट्रेलर के ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल में रखवा दिया है। हादसे में मृतक की पहचान अलवर के रूपवास निवासी 34 वर्षीय तरूण के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी ओेमप्रकाश मातवा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिंग रोड (Ring Road) पर ट्रेलर ले जाते समय ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और इतने में ही ट्रेलर आपे से बाहर हो गया और फ्लाईओवर पर बने ओपन कट से 20 फीट नीचे जा गिरा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here