हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मादक पदार्थ त...

    मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 293 ग्राम चरस बरामद

    Kairana News
    Kairana News: मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 293 ग्राम चरस बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 293 ग्राम चरस बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है। Kairana News

    इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कोतवाली कैराना पुलिस ने सोमवार रात्रि चेकिंग के दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 293 ग्राम चरस बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता तसव्वर निवासी ग्राम इस्सापुर खुरगान बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– एडीजीपी वाई पूरन कुमार केस में नया मोड़, अब जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मारकर दी जान