हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सीएचसी के साम...

    सीएचसी के सामने तालाब बन गई सड़क, मरीज हलकान

    Kairana News
    Kairana News: सीएचसी के सामने तालाब बन गई सड़क, मरीज हलकान

    एक दिन पूर्व नगर में हुई भारी बारिश के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मार्ग पर हुआ जलभराव | Kairana News

    • जल निकासी की समूची व्यवस्था न होने के चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व राहगीरों को परेशानियों से होना पड़ रहा रूबरू

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर में एक दिन पूर्व हुई बरसात से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। जलभराव अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व राहगीरों के लिए समस्या का सबब बना हुआ है। मोहल्ला आलकलां निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जलभराव की समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की है। Kairana News

    विगत बुधवार को नगर एवं क्षेत्र में हुई बरसात ने जहां लोगो को भयंकर गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं नगर में कई स्थानों पर हुआ जलभराव भी लोगो के लिए परेशानी का सबब बनकर रह गया है। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित सड़क जलभराव के चलते तालाब बन गई है, जिसके चलते अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। मार्ग पर गंदा पानी एकत्र होने के कारण संक्रमित रोगों का खतरा पनप रहा है। मरीजों के अलावा मोहल्ला आर्यपुरी व कस्बे के बाजारों में पहुंचने वाले राहगीर भी जलभराव से होकर गुजरने को मजबूर है।

    अस्पताल के सामने सड़क के दूसरी ओर खाली पड़ी जमीन पर लगे कूड़े-कर्कट के ढेर कोढ़ में खाज का काम कर रहे है। बरसात के दौरान कूड़े-कर्कट के ढेर से गंदगी घुलकर सड़क पर भरे पानी में जाकर इकट्ठा होती है, जिससे बीमारी के बैक्टीरिया तेजी के साथ पैदा हो रहे है। जलभराव का कारण गंदे पानी की निकासी की समूची व्यवस्था न होना बताया जा रहा है। यह समस्या वर्षों पुरानी है, लेकिन जिम्मेदार लोग इस ओर से आंखे मूंदे हुए है। कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी राहुल सहरावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती-पत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग की है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस: कैथल में 5 हजार लोगों ने नशा ना करने की ली शपथ