बाढ़, अब दिल्ली से भी संपर्क टूटा

Kharkhoda News
सांकेतिक फोटो

पहले अम्बाला व चंडीगढ़ के लिए बंद हुई थी बस सेवा | Delhi Flood

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। कहर बनकर बरसी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश व देश की राजधानी दिल्ली में जलभराव (Waterlogging) होने के कारण हरियाणा के लोगों का चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली से भी संपर्क टूट गया है। दिल्ली के आईएसबीटी में ज्यादा पानी भरने के कारण बसें अंदर नहीं जा पा रही वहीं पानीपत की तरफ से एंट्री करने वाली बसों को सड़कों पर पानी जमा होने के कारण रेंग-रेंग कर चलना पड़ता है। इसी वजह से दिल्ली के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें फिलहाल बंद की गई है। इससे पहले हिसार डिपो से अंबाला व चंडीगढ़ के बीच चलने वाली हरियाणा रोडवेज की 16 बसों को स्थगित किया गया था। Delhi Flood

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर के बीच चलने वाले हरियाणा रोडवेज की बसों को अभी फिलहाल स्थगित किया गया है। जो कि हिमाचल प्रदेश में जम्मू कश्मीर में लैंडस्लाइडिंग की वजह से अधिकतर सड़क मार्ग बंद चल रहे हैं। इसी वजह से बसों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अगले निर्णय तक इन सभी स्थानों पर बसें बंद रहेगी। दूसरी ओर अंबाला-चंडीगढ़ के बीच वीरवार को राहत के तौर पर हरियाणा रोडवेज की कुछ बसें चलाई गई है। क्योंकि अब चंडीगढ़ की सड़कों से पानी कम हो गया है। हरियाणा रोडवेज की बसें चंडीगढ़ दिल्ली,हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के लिए बंद होने के बाद निजी वाहन चांदी कूटने नजर आ रहे हैं। बस अड्डे के बाहर सवारी भी निजी वाहनों को ढूंढ रहे हैं। विभिन्न प्रकार के बनाए गए निजी ऐप के माध्यम से भी लोग अपनी गाड़ी बुक कर रहे हैं।

रेल सेवा पर भी असर | Delhi Flood

हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल, प्रदेश व दिल्ली में जलभराव का असर भारतीय रेल सेवा पर भी पड़ा है। दिल्ली से जम्मू की ओर जम्मू से दिल्ली व हिसार की ओर चलने वाली लगभग ट्रेनें इन दिनों स्थगित चल रही है। जम्मू से हिसार की तरफ आने वाली कुछ ट्रेनों का वाया अमृतसर रूट डायवर्ट किया गया है। यहां से आने वाले यात्रियों को वाया अमृतसर-लुधियाना होते हुए हिसार आना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश भी नहीं जा सकेंगी बसें

हरिद्वार सहित संपूर्ण उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के चलते व कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के पानीपत बस अड्डे से हरियाणा रोडवेज की बसों के कैराना,शामली,कांधला,बिजनौर, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, कोटद्वार, रुद्रपुर, मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, गजरौला, हल्द्वानी, काठगोदाम व बदायु रूट के लिए भी हरियाणा रोडवेज की 40 से अधिक बसों के चक्कर अस्थाई तौर पर बंद किए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने के हरियाणा के सभी बॉर्डर सील | Delhi Flood

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी हरियाणा से जुड़ने वाले सभी बॉर्डर्स को सील कर दिया है। करनाल, पानीपत से आने वाली बसों को सुबह ही कुंडली बॉर्डर तक इंटर करने गया था। वहीं डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक की ओर से दिल्ली आईएसबीटी की तरफ जाने वाली बसों को करनाल बाईपास से ही वापस लौटना पड़ा। दिल्ली सरकार के इस निर्णय से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके तुरंत बाद हरियाणा रोडवेज ने भी दिल्ली के लिए फिलहाल सभी बसों को स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:– SFI: छात्र-छात्राओं ने किया प्राचार्य का घेराव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here