हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी किसान आंदोलन ...

    किसान आंदोलन से लौट रही महिलाओं को डंपर ने रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

    पंजाब के मानसा की रहने वाली तीनों

    बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह किसान आंदोलन से घर वापिस जाने के लिए आॅटो का इंतजार कर रही 5 महिलाओं को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में 3 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गर्इं। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह साढ़े 6 बजे पाँचों महिलाओं को वापस पंजाब जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचना था। इसके लिए वे फुटपाथ पर बैठकर आॅटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर उन्हें रौंद दिया।

    हादसे में छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं मेहर सिंह और गुरमेल (60) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे बहादुरगढ़ से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पाचों महिलाएं पंजाब के मानसा की रहने वाली बताई जा रही है। ये टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए आई थीं। इन्होंने अपना कैंप झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के पास बनाया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।