हमसे जुड़े

Follow us

17.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 520 ग्राम अवै...

    520 ग्राम अवैध गांजा समेत आरोपी दबोचा, भेजा जेल

    Kairana News
    Kairana News: 520 ग्राम अवैध गांजा समेत आरोपी दबोचा, भेजा जेल

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 520 ग्राम मादक पदार्थ अवैध गांजा के साथ में एक आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। रविवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार पुलिस टीम के साथ में खन्द्रावली रोड पर चेकिंग कर रहे थे। Kairana News

    इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 520 ग्राम मादक पदार्थ अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता वाजिद निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पेरिस ओलंपिक खिलाड़ी निशा दहिया का पैतृक गांव में भव्य स्वागत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here