हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चौथी बार विधा...

    चौथी बार विधायक बना दो खरखौदा की कायापलट कर दूंगा: जयवीर

    Kharkhoda News
    Kharkhoda News: चौथी बार विधायक बना दो खरखौदा की कायापलट कर दूंगा: जयवीर

    खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: चौथी बार कांग्रेस पार्टी की टिकट लेकर खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर सैदपुर गांव में पहुंचे विधायक जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि इस बार विधायक बना दो खरखौदा विधानसभा की कायापलट कर दूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दो में टिकट ली है वह जयवीर की टिकट नहीं है वह खरखोदा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की अपनी टिकट है जिससे सभी कार्यकर्ता अपने आप को जयवीर भूपेंद्र हुड्डा समझकर चुनाव में एकजूट होकर मेहनत करें ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। Kharkhoda News

    उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद किसी भी कार्यकर्ता व क्षेत्र के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की आन – बान व शान की प्रतीक पगड़ी को कभी झुकने नहीं देंगे। लगातार चौथी बार विधायक बनने की जीत जयवीर की नहीं छत्तीस बिरादरी की जीत होगी। इस अवसर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जयवीर का फूल मालाओं से स्वागत किया। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:–मॉर्निंग रेड में 16 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, हड़कंप

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here