हमसे जुड़े

Follow us

31.6 C
Chandigarh
Wednesday, March 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध हथियार व...

    अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    Kairana News
    Kairana News: अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता आस मोहम्मद निवासी मोहल्ला गुम्बद कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– जींद में पूर्व सरपंच के बेटे का मर्डर: 3 युवकों ने गर्दन और पेट में चाकू से 20 वार किए