हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More

    Drug Smuggler Arrested: मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.20 किग्रा गांजा बरामद

    Kairana News
    Kairana News: मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.20 किग्रा गांजा बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरदोई जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1.20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के कुशल नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सवेरा:नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ चलाया जा रहा है। Kairana News

    इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कस्बे के अलीपुर मार्ग पर नवनिर्मित कॉलोनी के पास स्थित ट्यूबवेल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पुलिस ने 1.20 किग्रा मादक पदार्थ गांजा बरामद होने का दावा किया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता राकेश निवासी ग्राम खमौरा, थाना हरपालपुर जनपद हरदोई बताया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया है।

    यह भी पढ़ें:– गीता कॉलोनी पुलिस ने चोरी के मामले में एक गिरफ्तार किया