हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अबोहर में दिन...

    अबोहर में दिन-दिहाड़े महिला के कानों से बालियां झपटी

    बाईक पर सवार होकर आए युवकों ने दिया घटना को अंजाम

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद शहर में लूटपाट और छीना झपटी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी के चलते आज शाम करीब 5:15 बजे धर्म नगरी गली नंबर 6 में अपने घर के बाहर बैठी एक वृद्ध महिला के कानों से दो मोटरसाइकिल सवार युवक सोने की बालियां झपट कर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार धर्मनगरी गली नंबर 6 निवासी करीब 80 वर्षीय वृद्धा गुरदीप कौर पत्नी चंद्र सिंह अपने घर के बाहर बैठी थी।

    यह भी पढ़ें:– भाजपाईयों ने होली मिलन कार्यक्रम किया आयोजित

    इसी दौरान दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवक उनके घर के सामने स्थित किराने की दुकान पर सामान लेने के बहाने रुके और वहां से चिप्स के दो पैकेट खरीदने के बाद युवकों ने अपना मोटरसाइकिल वृद्धा के निकट रोका और उसके कानों में पहनी करीब 2 तोले की सोने की बालियां झपटते हुए चिप्स के पैकेट वहीं फेंक कर फरार हो गए। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए लेकिन तब तक मोटरसाइकिल सवार युवक वहां से फरार हो चुके थे। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में भय का माहौल बना हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here