हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Dry Ginger Benefits: एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि, जो है चमत्कारी! शरीर को बनाती है रोगमुक्त, कैंसर जैसी बीमारियों से भी करे बचाव

    Dry Ginger Benefits
    Dry Ginger Benefits: एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि, जो है चमत्कारी! शरीर को बनाती है रोगमुक्त, कैंसर जैसी बीमारियों से भी करे बचाव

    Benefits of dry ginger: नई दिल्ली। सोंठ, जिसे सूखी अदरक के नाम से जाना जाता है, भारतीय रसोई और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में विशेष स्थान रखती है। यह एक ऐसा प्राकृतिक तत्व है, जो न केवल स्वाद में तीखापन और गर्माहट लाता है, बल्कि शरीर को भीतर से बलवान भी बनाता है। Dry Ginger Benefits

    सोंठ क्या है?

    सोंठ ताजा अदरक को सुखाकर बनाया जाता है। सुखाने की प्रक्रिया के दौरान इसके गुणों में परिवर्तन आता है, जिससे यह औषधीय रूप से अधिक प्रभावशाली बन जाती है। जहां अदरक शरीर में ताजगी लाता है, वहीं सोंठ शरीर को गरमाहट देती है और मानसून जैसे नम मौसम में विशेष रूप से लाभकारी मानी जाती है।

    सोंठ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

    सोंठ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, फोलिक एसिड, विटामिन C और A जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें जिंजेरोल्स, शोगोल्स, जिंगिबेरीन, लिंलालूल, लिमोनीन और गेरानियोल जैसे जैविक यौगिक भी मौजूद होते हैं, जो इसे औषधीय दृष्टि से और भी प्रभावशाली बनाते हैं।

    स्वास्थ्य लाभ | Dry Ginger Benefits

    • पाचन शक्ति को सुधारता है – सोंठ पेट की गैस, अपच और भूख न लगने की समस्याओं में लाभकारी है।
    • सर्दी-खांसी में राहत – सोंठ से बनी चाय या काढ़ा सर्दी, जुकाम और गले की खराश में अत्यंत उपयोगी है।
    • जोड़ों के दर्द में असरकारी – सोंठ में मौजूद सूजनरोधी तत्व गठिया व अन्य दर्द में राहत प्रदान करते हैं।
    • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है – इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को वायरस और संक्रमण से बचाते हैं।
    • कैंसर से सुरक्षा – इसके तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर कैंसर जैसे रोगों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।
    • आयुर्वेदिक दृष्टि से उपयोग – सोंठ वात और कफ दोष को शांत करती है और इसे त्रिदोष नाशक माना गया है।

    मानसून के मौसम में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अक्सर कमजोर पड़ जाती है, जिससे सर्दी-जुकाम व बुखार जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। सोंठ का नियमित सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है।

    सेवन के विशेष उपाय | Dry Ginger Benefits

    • सोंठ का काढ़ा: गर्म पानी में सोंठ, तुलसी और शहद डालकर पिया जा सकता है।
    • घी और मिश्री के साथ सेवन: भोजन के बाद सोंठ को घी और मिश्री के साथ लेने से पेट की समस्याओं में राहत मिलती है।
    • सोंठ का पानी: उबालकर ठंडा किया गया सोंठ का पानी इम्युनिटी को बढ़ाता है

    Raksha Bandhan 2025: सरकार ने किया बहनों के लिए ये बड़ा ऐलान! बहनों में ख़ुशी की लहर