हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब धन शोधन मामले...

    धन शोधन मामले में ईडी ने सुखपाल खैहरा को किया गिरफ्तार

    Sukhpal Khaira sachkahoon

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थ और धन शोधन के एक मामले में वीरवार को पंजाब के कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ में गिरफ़्तार कर लिया। वह 2017 में ‘आम आदमी पार्टी’ के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधायक बने थे लेकिन बाद में इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। खैहरा के पीए मनीष ने बताया कि खैहरा को दिल्ली से आई ईडी की टीम की तरफ से सेक्टर 18 के ईडी दफ़्तर में बुलाया गया था और उनके बयान कल से ही दर्ज किए जा रहे थे। वीरवार को भी वह ईडी दफ़्तर बयान दर्ज करवाने गए थे जहाँ उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

    वह भुलत्थ से विधायक बन कर पंजाब विधान सभा में विरोधी पक्ष के नेता रहे थे और कुछ ही दिन पहले पंंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा के.पी. सिंह ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। वह कैप्टन अमरिन्दर सिंह के मुख्यमंत्री काल में फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। खैहरा को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा है और उनको इस मामले में दिल्ली ले जाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 2015 के एक मादक पदार्थ और धन शोधन मामले में उनके घर पर 9 मार्च 2021 को छापेमारी की गई थी हालाँकि खैहरा ने सभी आरोपों से इन्कार किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।