ईडी ने राउत की पत्नी से की पूछताछ

मुंबई (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने कथित धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा से शनिवार को पूछताछ की। राउत की ईडी रिमांड की अवधि बढ़ाए जाने के दो दिन बाद ईडी ने सुश्री वर्षा को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। मुंबई में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को राउत की ईडी रिमांड अवधि आठ अगस्त तक बढ़ा दी थी।

क्या है मामला

आपको बता दें कि ईडी का आरोप है कि वर्षा राउत के बैंक खाते में अनजाने व्यक्ति के अकाउंट्स से 1 करोड़ 8 लाख से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ है। वह व्यक्ति कौन है? इस बारे में ईडी को जानकारी हासिल करनी है। ईडी का आरोप है कि वर्षा राउत के खाते से कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए हैं। ईडी ने कोर्ट में दावा किया था कि प्रवीण राउत द्वारा किए पत्रा चॉल घोटाला से कमाए गए 112 करोड़ में से 1 करोड़ 6 लाख रुपए संजय राउत और वर्षा राउत के खाते में आए।
इन्हीं पैसों से वर्षा राउत ने दादर में फ्लैट खरीदा। जब ईडी ने जांच शुरू की तब वर्षा राउत ने उन पैसों को लोन के तौर पर बताया और 55 लाख रुपए प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा संजय राउत के एक और कथित पार्टनर सुजीत पाटकर की पत्नी स्वप्ना पाटकर और वर्षा राउत ने मिलकर अलिबाग में जमीन खरीदी। ईडी का आरोप है कि इस तरह करोड़ों रुपए के कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन वर्षा राउत के खाते में हुए हैं, जिनको लेकर पूछताछ करनी है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।