हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति पर लाठी डंडों से हमला, मामला दर्ज

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। नेहरू कॉलोनी में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस के अनुसार नेहरू कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके पड़ोसियों ने रास्ते में गन्ने का रस निकालने का कोल्लु खड़ा कर दिया है, जिससे आने जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। जब श्रीकृष्ण व उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो उनके पडोसी लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया।

    यह भी पढ़ें:– आदमपुर में चलती बस को लगी आग, बस चालक की सूझबूझ से 40 बच्चों की बची जान

    झगडे का शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर एकत्रित हुए हमलवार वहां से फरार हो गए। परिजनों द्वारा घायल दंपति को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में श्रीकृष्ण की शिकायत नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here