हमसे जुड़े

Follow us

21.7 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बुजुर्ग महिला...

    बुजुर्ग महिला कुएं में कूदी, एएसआई ने बचाई जान

    ASI Saved Elderly Lady

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी में रविवार को एक एएसआई ने अपनी जान जोखिम में डाल गहरे कुए में उतरकर महिला की जान बचा कर पुलिस के सेवा, सुरक्षा व सहयोग के नारे को बुलंद किया है। बताया जाता है कि घरेलु झगड़े के चलते इस महिला ने अपनी जान देने के लिए इस कुए में छलांग लगाई थी।

    एएसआई देवेन्द्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पतराम गेट के पास जहरगिरी गली की रहने वाली पार्वती नामक एक महिला कुएं में कूद गई है। उन्होंने बताया कि वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना कुए में उतर कर उस महिला को जिंदा बाहर निकाल लाए। उन्होंने बताया कि इसमें वहां मौजूद लोगों ने भी उनका सहयोग किया। बता दें कि इससे पहले भी देवेन्द्र अपनी पुलिस सेवा में कई बार नहरों व तालाबों से कई लोगों को जिंदा और कई के शव जान पर खेल कर निकाल चुके हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।