गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurgaon: गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। रविवार को जीआरपी को सूचना मिली कि गुरुग्राम और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। Gurgaon
जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है। शुरूआती जांच में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव की फोरेंसिक जांच कराने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस व्यक्ति ने सुसाइड किया है या फिर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शव की फोटो और विवरण के आधार पर आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है तथा विभिन्न थानों में लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान किया जा रहा है। Gurgaon
यह भी पढ़ें:– PNG Gas News: सरकार की अपील लाई रंग, पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी















