हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश चुनाव 2022 मे...

    चुनाव 2022 में नफरत को हराने का सही मौका : राहुल गांधी

    Rahul Gandhi
    Rahul Gandhi: छोटे निवेशकों के हित में पारदर्शी बाजार नियामक जरूरी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश में साजिश के तहत नफरत फैलाने का काम हो रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इस नफरत को हराने का सही मौका है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘नफरत को हराने का सही मौका है। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव 2022 को हैस्टैग किया है। कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नफरत फैलाने का आरोप लगाकर उस पर हमला कर रही है। हाल में कांग्रेस ने टेक फॉग एप को लेकर भी सरकार पर जोरदार हमला किया और कहा कि इस एप के माध्यम से देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है।

    भाजपा देश को नफरत और हिंसा में झोंक रही है

    पार्टी ने भी अपने आधिकारिक हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘भाजपाई एजेंडा देश के सौहार्द में नफरत का जहर घोल रहा है, भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश को नफरत और हिंसा में झोंक रही है। भाजपा को देशवासियों के सवालों के जवाब देने होंगे। भाजपाई सोशल मीडिया टेक फॉग पर निर्भर है और इस खतरनाक एप के जरिए भाजपा समाज में नफरत का जहर घोल रही है। टेक फॉग एप नहीं बल्कि भाजपा की प्रोपेगेंडा मशीनरी का हथियार है, जो देश के लिए हानिकारक है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here