हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मकान की रेलिं...

    मकान की रेलिंग पर टिका विद्युत पोल, हादसे की आशंका

    Kairana News
    Kairana News: मकान की रेलिंग पर टिका विद्युत पोल, हादसे की आशंका

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद में एक विद्युत पोल जमीन की सतह से टूटकर मकान की छत पर बनी रेलिंग पर जा टिका है। विद्युत पोल से हादसे की प्रबल आशंका है। सूचना दिए जाने के एक सप्ताह बाद भी विभागीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए है। Kairana News

    विगत 12 अप्रैल से कस्बे के मोहल्ला जामा मस्जिद में एक विद्युत पोल जमीन की सतह के पास से टूटकर सामने स्थित दो मंजिला मकान की छत पर बनी सीमेंटिड रेलिंग पर टिका हुआ है। विद्युत पोल के ऊपर लोहे की एंगल लगी हुई है, जिससे मकान में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। मोहल्लावासियों का कहना है कि पोल टूटने के सम्बंध में जेई व एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक को फोन पर सूचित कर दिया गया है, लेकिन एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। वहीं, एक्सईएन फोर्थ गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले उनके संज्ञान में नही है। वह स्थानीय टीम को मौके पर भेजकर विद्युत पोल की स्थिति को दिखवाते है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Snake Fossil Found: हकीकत में था वासुकी नाग! 50 फीट का था इसका शरीर, गुजरात के कच्छ में पाएं गए प्राचीन जीवाश्म, टी-रेक्स डायनासोर से भी था बड़ा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here