हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पटियाला : मां...

    पटियाला : मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, निकाली रोष रैली

    Protest
    1. झूठे मुकदमे रद्द करवाने के लिए की रोष रैली : दर्शन सिंह | Protest

    पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। द् फोर्थ क्लास गवर्नमैंट इम्पलॉईज यूनियन पंजाब व पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसिज फेडरेशन के साथ सम्बन्धित सरकारी और अर्ध सरकारी विभाग के कर्मचारियों, कॉन्ट्रैक्ट और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने वन विभाग के वन पाल दफ़्तर आगे बड़ी संख्या में झंडे, बैनर लेकर रैली शुरू की और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस रैली का नेतृत्व अध्यक्ष दर्शन सिंह लुबाना ने बताया कि यह रैली सिविल लाईन पुलिस थाना की ओर से भोले शंकर चालक क्लब की ओर से कर्मचारी नेता जगमोहन सिंह नोलक्खा के लड़के व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज करवाए झूठे मुकदमों को रद्द करवाने के लिए की गई।

    उचित जांच ताल करवाने का भरोसा दिए जाने पर प्रदर्शन मुलतवी | Protest

    उन्होंने बताया कि कर्मचारी नेताओं के वफद ने सीनियर कप्तान पुलिस मनदीप सिंह सिद्धू और उप कप्तान पुलिस योगेश शर्मा के साथ बातचीत की और संगठन की ओर से एक मैमोरंडम भी दिया, जिसमें सिविल लाईन पुलिस की ओर से जल्दी में दर्ज किए मुकदमों की जांच करवाने व नहरी पटवारियों और अवैध कब्जे तुरंत हटाने और इस क्लब के कारिंदों की ओर से लोगों की लूट मार करने, नशों में लिप्त रहने पर धमकियां देने आदि मामलों की जाचं करवाने और क्लब की ओर से वन व सिंचाई विभाग की जमीन पर किये अवैध कब्जे हटाए जाने संबंधी अधिकारियों द्वारा उचित जांच ताल करवाने का भरोसा दिए जाने पर सिविल लाईन थाने की तरफ रोष मार्च और प्रदर्शन करने का एक्शन मुलतवी किया गया।

    जगमेल सिंह चंगालीवाला कत्ल कांड की सख़्त निंदा की

    • रैली में जेएनयू दिल्ली के विद्यार्थियों और संगरूर में बेरोजगार
    • अध्यापकों पर किए लाठीचार्ज की सख़्त निंदा की गई
    • और जगमेल सिंह चंगालीवाला कत्ल कांड की सख़्त निंदा की।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।