हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Udhampur enco...

    Udhampur encounter today: अमरनाथ यात्रा से पहले उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, बढ़ी सतर्कता

    BSF News
    सांकेतिक फोटो

    Jammu Kashmir Operation Bihali: उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के बिहाली क्षेत्र में गुरुवार को भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान उस समय शुरू हुई, जब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि, “गुप्त सूचना के आधार पर बिहाली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया है। आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि हो चुकी है और ‘ऑपरेशन बिहाली’ जारी है।” Udhampur encounter today

    सुबह के समय सेना और पुलिस की टीम ने इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान अचानक सैनिकों पर गोलीबारी की गई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं और पूरे क्षेत्र में उच्चस्तरीय सतर्कता बरती जा रही है। यह मुठभेड़ पिछले दो महीने पहले पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई थी, के बाद हुई है। साथ ही यह मुठभेड़ ऐसे समय पर हुई है जब अमरनाथ यात्रा की शुरुआत मात्र एक सप्ताह बाद, 3 जुलाई से होने जा रही है। अमरनाथ गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए हजारों तीर्थयात्री जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे और यात्रा 9 अगस्त तक चलेगी।

    यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम | Udhampur encounter today

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

    अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी सहित विभिन्न बलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।

    पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने और संभावित हमलों से निपटने के लिए विशेष रूप से सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है।

    सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य है कि अमरनाथ यात्रा शांति और सुरक्षा के वातावरण में संपन्न हो, और किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि को समय रहते विफल किया जा सके।

    Bihar temple murder case: पूर्वी चंपारण में शिव मंदिर के पुजारी को चाकू से गोदा, मौत