हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शोपियां में स...

    शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

    श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने आज तड़के शोपियां के रेबन इलाके में संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया। सूत्रों के मुताबिक अफवाहों पर लगाम लगाने के लिये भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) समेत सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी हैं।

    Encounter in Shopian

    उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी निकास मार्गों को सील कर दिया और उसके बाद घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल जब गांव में लक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। सूत्रों के मुताबिक किसी भी किस्म के विरोध- प्रदर्शन को रोकने के लिए निकटवर्ती इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।