हमसे जुड़े

Follow us

16 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान प्लाट में घुस...

    प्लाट में घुसकर मारपीट, चेन लूटकर भागे

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्लाट में घुसकर मारपीट करने, चेन लूटने व प्लाट में रखा सामान चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पल्लू पुलिस थाना में दो भाइयों के खिलाफ नामजद व तीन-चार अन्य जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश (43) पुत्र लाधूराम जाट निवासी वार्ड 4, दनियासर ने बताया कि वह अपनी कृषि भूमि में खरीदशुदा प्लाट में गया हुआ था। उक्त खरीद शुदा प्लाट उसकी माता रामकौरी देवी के नाम से गोविन्द राम पुत्र शेराराम से खरीद शुदा है। Hanumangarh News

    वह अपने प्लाट में सुधार व मरम्मत कार्य कर रहा था। तभी अचानक गांव दनियासर के ही इमरताराम पुत्र गोविन्द राम व अमरसिंह पुत्र गोविन्द राम जाट 3-4 अन्य व्यक्तियों के साथ लाठी, गण्डासा लेकर उसके प्लाट में घुस गए व मारपीट करने लगे। इन लोगों ने उसके कान पर थाप-मुक्कों से वार किए। इससे उसको सुनना बंद हो गया। इन लोगों ने उसकी रीढ़ की हड्डी, मोडे व सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। उसे जान से मारने की धमकी दी। Hanumangarh News

    आस-पास के लोगों ने इन लोगों को ललकारा तो वे उसके गले में पहनी सोने की चेन लूटकर और प्लाट में रखा घरेलू सामान चुराकर मोटर साइकिल लेकर वहां से भाग गए। आस-पास के लोगों ने उसे बेसुध व चोटिल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों भाइयों व तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट व छीनाझपटी के आरोप संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

    Lok Sabha Election 2024: छुट्टी भी और सैलरी भी! जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ऐलान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here