हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भाजपा व कोंग्...

    भाजपा व कोंग्रेस की संस्कृति में बड़ा अन्तर: विप्लब देव

    Gharaunda News

    घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मलेन में दिखा कार्यकर्ताओं का जोश

    घरौंडा (सच कहूँ न्यूज)। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मलेन गांव बसताड़ा (Bastara) के एक निजी संस्थान में आयोजित किया गया। हलका विधायक हरविंदर कल्याण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश प्रभारी बिपलब कुमार देव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मुख्य रुप से शिरकत की। प्रदेश प्रभारी बिपलब देव ने कहा कि 2024 का महायुद्ध होने वाला है ओर इस युद्ध में हरियाणा में भाजपा सभी दस सीटों पर फिर से जीत हासिल कर केंद्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। Gharaunda News

    रविवार को गांव बसताड़ा में स्थित एक निजी संस्थान में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मलेन का प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद बिपलब कुमार देव ने दीप प्रज्वालित करके शुभारम्भ किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भी कहा वो देश व समाज हित में करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिला आरक्षण लागू किया गया। वही देश में हुए जी -20 कार्यक्रम से देश का कद विदेशों में बढ़ा है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश मुखयमंत्री मनोहर लाल पर अभद्र टिप्पणी करना शर्मनाक बात है। Gharaunda News

    उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों ने महापुरुषों व नरेंद्र मोदी से दीक्षा ली है ओर कांग्रेस के लोगों ने गांधी परिवार से इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सोच राष्ट्र व समाज की सेवा की है जबकि कांग्रेस की सोच समाज हित में ना होकर निजी व परिवार हित की है। प्रदेश प्रभारी ने सफल कार्यक्रम के लिए विधायक हरविंदर कल्याण को बधाई देते हुए विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्य भी गिनवाये ओर कहा कि प्रदेश का कोई भी विधानसभा क्षेत्र भाजपा की सरकार में विकास कार्यों से अछूता नहीं रहा है। Gharaunda News

    प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम सदा ही ऐतिहासिक होते है। उन्होंने कहा कि गांव कैमला में बिगड़े हालातो में एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन हुआ था । इसी के साथ तिरंगा यात्राएँ व पन्ना प्रमुख सम्मेलन भी अनुशासित तरीके से हुआ है। उन्होंने कहा कि घरौंडा कई विशेषताओ से जुडा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने गांव कैमला में भी उस समय की रैली को सफल बताते हुए कार्यकर्त्ताओ से आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं को जोश बरकरार रखने को कहा ताकि घरौंडा व हरियाणा को तीसरी बार फतह व हरियाणा की दस सीटे नरेंद्र मोदी की झोली में डालकर केंद्र में भाजपा की सरकार बनने में योगदान सुनिश्चित किया जा सके।

    Gharaunda News

    सांसद संजय भाटिया ने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों का बखान करते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि हर इंसान का जीवन में एक लक्ष्य होता है जोकि मुख्य रुप से सेवा करने का। उन्होंने कहा वे बड़े भाग्यशाली है जो एक भाजपा संगठन से जुड़े है जिसका लक्ष्य राष्ट्र को मजबूत करना तथा साथ ही समाज की सेवा करना है। उन्होंने पन्ना प्रमुखो का आह्वान करते हुए कहा कि वे पार्टी की विचारधाराओं को जन -जन तक पहुँचाये ओर संगठन को मजबूत करने का काम करें।उन्होंने आए हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा। Gharaunda News

    इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट व विधायक मोहनलाल बडोली के साथ साथ ज़िला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, ज़िला प्रभारी दीपक शर्मा, पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी व रमेश कश्यप, बीसी सेल के चेयरमैन निर्मला बैरागी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय भठला, मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, नरेश कैमला, जोगिंदर राणा, सोहन राणा, जगदीश राणा, कविन्दर राणा, जिला विस्तारक शशि दुरेजा, ज़िला परिषद की वाईस चेयरमैन रीना देवी सहित अन्य पार्टी के नेता मौजूद रहे। Gharaunda News

    यह भी पढ़ें:– एसीएमओ ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिए निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here