हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Adult vaccina...

    Adult vaccination: आ गई जरूरी वैक्सीनेशन! यदि नजरअंदाज किया तो होगी परेशानी: विशेषज्ञ

    Vaccination News

    नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय समय-समय पर राष्ट्रीय टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाता है, जिसमें लोगों को वैक्सीनेशन के महत्व और आवश्यकताओं के बारे में बताया जाता है। इसी अभियान के तहत नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गाइनेकोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने वयस्कों के लिए जरूरी टीकों के बारे में जानकारी साझा की। Vaccination News

    डॉ. पाठक के अनुसार, वयस्कों को निम्नलिखित टीके लगवाना चाहिए:

    • फ्लू वैक्सीन: हर साल आवश्यक। इसका स्ट्रेन हर वर्ष बदलता है। बुजुर्ग, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, वर्किंग प्रोफेशनल और क्रोनिक रोग वाले लोग इसे लगवाएं।
    • हेपेटाइटिस बी वैक्सीन: हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, यात्रा करने वाले और हाई-रिस्क ग्रुप के लोग इसे लगवाएं।
    • एचपीवी वैक्सीन (सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन): महिलाओं को 45 वर्ष तक लगवानी चाहिए।
    • टेटनस और डिप्थीरिया बूस्टर: हर वयस्क को हर 10 साल में।
    • शिंगल्स वैक्सीन: 50 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए।

    इसके अलावा वयस्कों को ट्रैवल वैक्सीन भी आवश्यक होती हैं, जैसे टीडैप, एमएमआर, फ्लू और पोलियो। कुछ क्षेत्र-विशेष वैक्सीन भी जरूरी हैं: Vaccination News

    • टाइफाइड टीका: दक्षिण एशिया जाने वालों के लिए।
    • मेनिंगोकोकल वैक्सीन: हज यात्रा पर जाने वालों के लिए।
    • येलो फीवर वैक्सीन: अफ्रीका या दक्षिण अमेरिका जाने वालों के लिए।

    डॉ. पाठक ने बताया कि जो लोग ये टीके नहीं लगवाते, उन्हें गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसीलिए नियमित टीकाकरण और डॉक्टर से परामर्श आवश्यक है। Vaccination News

    Saunf health benefits: वैज्ञानिकों ने भी माना! सौंफ, स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना