हमसे जुड़े

Follow us

21.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ 36 दिनों बाद ...

    36 दिनों बाद भी राजपाल जामनी का नहीं लगा सुराग

    No clue of Rajpal Jamiani

    परिजनों ने की सूचना देने वालों को एक लाख इनाम देने की घोषणा

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस को एक महीना 6 दिन बाद भी घर से गायब हुए राजपाल जामनी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। राजपाल जामनी बीती 24 जून को घर से सुबह करीब साढ़े चार बजे सैर के लिये निकले थे। जिसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने सब जगह तलाश की। रिस्तेदारों से पता किया, लेकिन उनका कोई सुराग हासिल नहीं हुआ। अगले दिन परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी।

    साथ ही परिजनों ने राजपाल जामनी की सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम देने की भी घोषणा की है। बावजूद इसके पुलिस व परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला। जिस कारण परिवार वालों का बुरा हाल है। परिजनों ने आम जन से अपील की है कि कही भी अगर उनका पता चले तो 9050001948 पर सूचना दें। राजपाल जामनी की उम्र 55 वर्ष है और उनके दाए हाथ पर ओम लिखा हुआ है।