हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश ढाई महीने बीत...

    ढाई महीने बीतने के बाद भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

    Kaithal
    Kaithal ढाई महीने बीतने के बाद भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

    कैथल, सच कहूँ /कुलदीप नैन। जिले में चल रहे 38 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो की सूचि 27 मार्च 2025 को जिला शिक्षा कार्यालय की तरफ से जारी की गयी थी | ऐसे में सूचि जारी हुए करीब 3 महीने होने को है लेकिन बिना मान्यता के चल रहे इन 38 स्कूलो पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया | सूचि जारी होने के बाद इन स्कूलो पर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त कैथल ने तहसीलदार रविन्द्र हुड्डा को पुरे मामले में नोडल अधिकारी नियुक्त किया था | इस दौरान नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो चूका है। लेकिन ढाई महीने का समय बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई इन स्कूलो पर होती नजर नहीं आ रही। जब इस बारे में जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियो से बात की गयी तो उन्होंने स्कूलो की छुट्टियों के बाद कार्रवाई करने की बात कही है | तो वहीं मामले में नोडल अधिकारी तहसीलदार का कहना है कि जल्द ही इन पर एक्शन लिया जायेगा | अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी दिनो में इन गैर मान्यता प्राप्त स्कूल पर कोई कार्रवाई होती भी है या बात सिर्फ कागजो और फाइलो तक ही सिमटकर रह जाएगी |

    शहर व गांवों में धड़ल्ले से चल रहे हैं गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल

    बताया जा रहा है कि जिले में कई ऐसे निजी स्कूल चल रहे हैं, जो बिना मान्यता के शिक्षा दे रहे हैं। इन स्कूलों में बच्चों से मनमाने तरीके से फीस वसूली जाती है। अभिभावकों से किताबें, वर्दी, स्मार्ट क्लास, आई कार्ड और डायरी जैसी चीजों के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले जाते हैं। इतना ही नहीं, ये स्कूल अक्सर किराए के भवनों में चल रहे हैं, जिनके पास फायर एन.ओ.सी. जैसी आवश्यक स्वीकृति भी नहीं होती। कुछ स्कूलों में 20 तो कुछ में 500 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। विभाग की तरफ से अभिभावकों को सचेत भी किया गया कि वे अपने बच्चों का दाखिला इन स्कूलों में न करवाएं। यदि कोई अभिभावक इन स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवाता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

    जिले में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची

    01. सरस्वती विद्या मंदिर खेड़ी लंबा
    02. गीता विद्या मंदिर कौलेखा
    03. गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल कैलरम
    04. एसवीएम स्कूल खरक पांडवा
    05. गीता मॉडल स्कूल वजीर नगर
    06. सरस्वती पब्लिक स्कूल चंदाना
    07. शहीद भगत सिंह पब्लिक स्कूल खेड़ी लांबा
    08. शहीद उधम सिंह पब्लिक स्कूल भूंसला
    09. गीता निकेतन पब्लिक स्कूल भूना
    10. स्विफ्ट इंटरनेशनल स्कूल क्योड़क
    11. शिक्षा पब्लिक स्कूल ग्योंग
    12. एसडी मॉडर्न स्कूल बात्ता
    13. गीतांजलि पब्लिक स्कूल करोड़ा
    14. गीता मनोहर पब्लिक स्कूल नंदकरण माजरा
    15. टुगेदर वे स्कूल सेरदा
    16. सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल थेह बुटाना
    17. नवजोती पब्लिक स्कूल चूहड़राजरा
    18. ग्रीन वे पब्लिक स्कूल संगतपुरा
    19. शहीद भगत सिंह स्कूल बरटा
    20. आदर्श पब्लिक स्कूल बरटा
    21. नव जीवन पब्लिक स्कूल धनौरी
    22. एसडी मॉडल पब्लिक स्कूल बड़सीकरी
    23. किड्स जोन चंदाना
    24. शहीद भगत सिंह स्कूल धनौरी
    25. शिव पब्लिक स्कूल कुराड़
    26. चौ. देवीलाल स्कूल बालू
    27. एसके ग्लोबल स्कूल करनाल रोड, कैथल
    28. चाणक्य पब्लिक स्कूल कमालपुर
    29. हरियाणा पब्लिक स्कूल ढुंढवा
    30. आरएस पब्लिक स्कूल कलायत
    31. एसवीएन स्कूल खेड़ी लांबा
    32. सरस्वती मिडिल स्कूल बड़सीकरी
    33. ज्ञानदीप विद्या मंदिर खेड़ी साकरा
    34. ब्राइट बिगनिंग पब्लिक स्कूल धनौरी
    35. हर हर महादेव स्कूल किच्छाना

    जल्द की जाएगी कार्रवाई : नोडल ऑफिसर

    गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो के विषय में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी | बीच में चुनाव ड्यूटी लगने की वजह से कार्य लंबित रह गया है | जैसे ही अब जिला शिक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई का प्लान किया जायेगा तो तुरंत कारवाई करते हुए इस पर सयुंक्त रूप से कार्य करके रिपोर्ट पेश की जाएगी |
    रविन्द्र हुड्डा , तहसीलदार , कैथल

    छुट्टियाँ खत्म होते ही लिया जायेगा एक्शन : डीईओ,

    अभी पुरे हरियाणा प्रदेश में स्कूलो की छुट्टियां चल रही है | इस विषय में स्कूल खुलने का इतंजार कर रहे है | मामले मे तहसीलदार को नोडल अधिकारी बना रखा है | जैसे ही स्कूल खुलते है तो ऐसे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलो पर कार्रवाई की जाएगी | हो सकता है कुछ स्कूल संचालको ने स्कूलो को बंद कर दिया हो तो छुट्टियों के बाद सर्वे करवाकर एक्शन लिया जायेगा |
    रोहताश वर्मा , जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल |\