हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बजट में रखा ज...

    बजट में रखा जाएगा हर वर्ग का ख्याल: बबली

    Devendra Singh Babli sachkahoon

    कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण गृह में कार्यकर्ताओं की ली बैठक

    • शहरी निकाय चुनावों के लिए जुटने का किया आह्वान

    सच कहूँ/विनोद शर्मा, फतेहाबाद। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि प्रदेश के आगामी बजट (Budget) में सभी वर्र्गों का ख्याल रखा जाएगा। प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को और अधिक गति दी जाएगी, वहीं नए विकास परियोजनाओं पर भी काम होगा। वे सोमवार देर सायं भूना रोड स्थित लोक निर्माण गृह में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन प्रदेश में मिलकर शहरी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने शहरी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता इन चुनावों के लिए अभी से जुट जाएं। शहरों के सभी वार्डों का सर्वे करें कि कौन किस जगह से चुनाव जीतने के लिए योग्य है।

    उन्होंने (Budget) कहा कि कार्यकर्ता लोगों की समस्याओं को भी दूर करने का काम करें। लोगों के काम करवाएं और पार्टी को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ने का फैसला प्रदेश स्तर पर बनाई गई कमेटी के सुझाव पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी जो फैसला करें उसे कार्यकर्ता मानें और पार्टी के मजबूती के लिए काम करें।

    ‘राजनीति सेवा करने का माध्यम’

    विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली (Budget) ने कहा कि राजनीति सेवा करने का माध्यम है। निकाय चुनाव में प्रत्याशी के चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी जिला व शहरी स्तर पर एक कमेटी का गठन करें और योग्य प्रत्याशियों की पहचान करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आहवान किया कि वे लोगों के जायज काम करवाएं। जिला व वार्ड स्तर पर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें और आपसी तालमेल से वे काम करवाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विकास कार्यों पर निगरानी भी रखें। कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार करते है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here