हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जिला कांग्रेस...

    जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी कार्यकारिणी का विस्तार, सौंपे नियुक्ति पत्र

    Hanumangarh News
    जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी कार्यकारिणी का विस्तार, सौंपे नियुक्ति पत्र

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी (District Congress Committee OBC) विभाग की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कॉर्डिनेटर व पार्षद गुरदीप चहल थे। बैठक में जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिन कारयाणी को जिला सचिव, राजपाल ढूंढाड़ा को उपाध्यक्ष, कृष्ण स्वामी को सचिव, जितेन्द्र सुथार को हनुमानगढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष, मोहित कारयाणी को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया। Hanumangarh News

    जन-जन तक पहुंचे पार्टी की रीति-नीति | Hanumangarh News

    प्रदेश कॉर्डिनेटर गुरदीप चहल व जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रदेश कॉर्डिनेटर गुरदीप चहल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दो माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पदाधिकारी पार्टी के प्रथम पंक्ति के सिपाही हैं। सबका कर्तव्य है कि सब मिलकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का घर-घर प्रचार-प्रसार कर आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रचण्ड बहुमत से जीताकर सत्ता में लाएं। Hanumangarh News

    जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी ने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। हनुमानगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अनंत राम ढूंढाड़ा ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए उनसे पार्टी की रीति-नीति का प्रचार जन-जन तक करने का आह्वान किया। इस मौके पर मनोज कुमार, फुलसिंह, राजपाल ढूंढाड़ा, भीमसेन वर्मा, जयराम ढूकिया, राजेश मालिया, निरंजन नायक, सन्नी कुमार, मोहित, अनंत राम, कृष्ण स्वामी, जितेन्द्र सुथार आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– हनुमानगढ़ ने जीता ताइक्वांडो उद्घाटन मुकाबला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here