हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    प्रवासी कर सकेंगे अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से यूपीआई का उपयोग

    UPI News
    Sanketik Photo

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। New Delhi News: निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक प्रवासी ग्राहकों को भारत में यूपीआई भुगतान करने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर का उपयोग करने की सुविधा दे रहा है। बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इससे रोजमर्रा के भुगतान करने की उनकी सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। New Delhi News

    इस सुविधा के साथ, बैंक के प्रवासी ग्राहक भारत में आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपने एनआरई/एनआरओ बैंक खाते में पंजीकृत अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर के साथ अपने बिल, व्यापारी और ई-कॉमर्स लेनदेन के लिए भुगतान कर सकते हैं। बैंक ने यह सेवा अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप आईमोबाइल पे के माध्यम से उपलब्ध कराई है। इससे पहले प्रवासी को यूपीआई भुगतान करने के लिए अपने बैंकों के साथ एक भारतीय मोबाइल नंबर पंजीकृत करना पड़ता था।

    इस सुविधा को आगे लाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने पूरे देश में यूपीआई के सुविधाजनक उपयोग के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय बुनियादी ढांचे का लाभ उठाया है। बैंक यह सुविधा 10 देशों अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, सिंगापुर, आॅस्ट्रेलिया, हांगकांग, ओमान, कतर और सऊदी अरब में प्रदान करता है। बैंक के प्रवासी ग्राहक किसी भी भारतीय क्यूआर कोड को स्कैन करके, यूपीआई आईडी या किसी भारतीय मोबाइल नंबर या भारतीय बैंक खाते में पैसे भेजकर यूपीआई भुगतान कर सकते हैं। New Delhi News

    यह भी पढ़ें:– सीएम नायब सैनी नें विधानसभा करनाल व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल नें करनाल लोकसभा प्रत्याशी के लिए भर…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here