हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हजारों का मोब...

    हजारों का मोबाईल नहीं डुला सका डेरा श्रद्धालु का ईमान

    Honesty Sachkahoon

    सच कहूँ/यशवंत राय जगराओं। डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते डेरा श्रद्धालु ने अपने ऑटो में गिरा हुआ मिला हजारों रुपयों का मोबाइल उसके असली मालिक को वापिस कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। जानकारी देते हुए प्रेमी अवतार सिंह इन्सां ने बताया कि कोठे पौणे के जगतार सिंह इन्सां थरीके जो अपने ऑटो में बस स्टैंड तक सवारियों को छोड़ कर आए थे, कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि ऑटो की सीट के पीछे एक महंगा मोबाईल पड़ा था, जिस पर किसी का फोन आ रहा था।

    उन्होंने बताया यह महंगा मोबाइल भी डेरा श्रद्धालू का ईमान नहीं डुला सका और छानबीन करने पर भी मोबाईल के असली मालिक का कुछ पता न चला, कुछ घंटे बाद उसी मोबाईल पर जब असली मालिक का फोन आया तो डेरा श्रद्धालु जगतार सिंह इन्सां और अवतार सिंह इन्सां ने जांच करने के बाद मोबाईल के असली मालिक परमजीत कौर निवासी मोगा को मोबाईल सौंप दिया, जिस पर परमजीत कौर ने तहेदिल से डेरा श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते कहा कि ईमानदारी अभी भी जिंदा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here