हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Sirsa News: स...

    Sirsa News: सरसा के महिला थाने में विस्फोट, पाँच गिरफ्तार

    Sirsa News
    Sirsa News: सरसा के महिला थाने में विस्फोट, पाँच गिरफ्तार

    आतंक फैलाना था वारदात का लक्ष्य

    • एसपी दीपक सहारण ने किया खुलासा
    • पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa Blast Case: महिला थाना परिसर के बाहर विस्फोटक फैंके जाने के मामले में सरसा पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने वीरवार को प्रेस वार्ता में बताया कि यह घटना 25 नवंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई थी। गिरफ्तार पांचों आरोपी 22-23 वर्षीय युवक हैं, जिनमें एक सरसा शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का और चार रानियां थाना क्षेत्र के गांव खारियां के रहने वाले हैं। एसपी सहारण ने बताया कि मौके पर तीन युवक मौजूद थे। इन्होंने ही विस्फोटक फैंका और उसकी वीडियो बनाई। Sirsa News

    विस्फोट थाने की मुख्य दीवार से 30-35 मीटर दूर फेंका गया था, जिसकी वजह से थाना परिसर के बाहर ही धमाका हुआ। धमाके की आवाज टायर फटने जैसी थी और इसमें कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। घटनास्थल से महत्वपूर्ण सुराग बरामद कर लिए गए हैं और ॉरेंसिक विशेषज्ञों से विस्फोटक की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान में बैठे कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हमले की जिम्मेदारी ली थी और इस्तेमाल किए गए ग्रेनेड व उसकी पिन की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। पुलिस इस दावे की गंभीरता से जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को यह काम करने के लिए कैश और ऑफलाइनदोनों तरह से राशि मिली थी। Sirsa News

    तीन आरोपियों पर पहले मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं और एक नशे का आदी है। पुलिस ने मामले में सिविल लाइंस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी दीपक सहारण के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल गठित किया गया है। जो पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मामले की गहराई से जांच करेगा। एसपी ने इसे कायराना और दहशत फैलाने की कोशिश बताया और साफ कहा कि इसमें जितने भी लोग शामिल हैं, चाहे वे गिरफ्तार हो चुके हैं या अभी बाहर हैं, सभी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है, कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें तथा किराएदारों की वेरिफिकेशन जरूर कराएं। बता दें कि गांव खारियां से पकड़े गए आरोपियों विकास के पिता रणवीर की मृत्यु हो चुकी है। घर पर माँ, पत्नी और एक बच्चा है। दादा व दादी सरकारी स्कूल से चपड़ासी के पद कार्यरत थे। विकास ने 12 कक्षा तक पढ़ाई की हुई है। उसके खिलाफ मारपीट के मामले दर्ज हैं।

    वहीं संदीप के पिता इंद्रपाल की भी मौत हो चुकी है। वह खुद अविवाहित है। मारपीट के मामले दर्ज है। 8 वीं पास हैं। धीरज पुत्र विनोद गरीब परिवार से संबंध रखता है। एक भाई और एक बहन माता-पिता और दादा-दादी हैं। सभी दिहाड़ी मजदूरी करते है। मारपीट के मामले दर्ज है। 12वीं पास है। विकास पुत्र जगदीश भी गरीब परिवार से संबंध रखता है। परिवार में तीन भाई और माता-पिता है। सभी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मारपीट के मामले दर्ज है। 10वीं पास है। सुशील उर्फ शीलू गांव चोटाला का रहने वाला है। एनडीपीएस का मामला दर्ज। 12वीं पास है। मध्यवर्गीय परिवार से है। नशे का आदी है। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– अब पंजाबियों को संपत्ति पंजीकरण करवाना हुआ आसान, शुरु हुई ‘ईजी रजिस्ट्री’ प्रणाली