हमसे जुड़े

Follow us

13 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More

    शोपियां में विस्फोट, एक बालक की मौत

    Explosives In Shopian One Child Died

    ​तीन बच्चे घायल

    श्रीनगर (एजेंसी)।

    जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को हुए रहस्यमई विस्फोट में एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शोपियां जिले के मेमिंडर में बालकों का समूह किसी वस्तु के साथ खेल रहा था कि तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण चार बालक घायल हो गए। घायल बालकों को तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां सलीक नामक सात वर्षीय बालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल तीन अन्य बालकों को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया। पुलिस विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुट गयी है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।