हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में ब...

    हरियाणा में बनेगा एक्सपोर्ट प्रोमोशन ब्यूरो’

    Export Promotion Bureau Sachkahoon

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा में एक्सपोर्ट प्रोमोशन ब्यूरो की स्थापना की जाएगी। यह निर्यातकों को संस्थागत सहयोग देगा। उन्होंने निर्यातकों को हरियाणा आने का न्यौता देते हुए कहा कि हरियाणा में उद्यमियों और निर्यातकों को ना केवल इंसेन्टिव दिए जा रहे हैं, बल्कि बिजनेस का माहौल, लिंकेज तथा अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यह बात हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक डा. साकेत कुमार ने गुरुग्राम में कही।

    वे यहां सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वाणिज्य उत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे थे। यह राज्य स्तरीय वाणिज्य उत्सव प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन कार्यरत अपैरल एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर डा. साकेत कुमार ने कहा कि प्रदेश के हर जिलें में निर्यात को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय एक्सपोर्ट प्रोमोशन कमेटी (डीएलईपीसी) बनाई गई है। इसी प्रकार सभी प्रकार के ट्रेड संबंधी विषयों जैसे लॉजिस्टिक्स, कृषि संबंधी निर्यात और सर्विस एक्सपोर्ट्स की समीक्षा के लिए राज्य स्तर पर भी टेÑड प्रोमोशन कमेटी बनाई गई है। उन्होंने एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से हरियाणा में उद्यमियों तथा निर्यातकों को दी जा रही सुविधाओं व इंसेंटिव के बारे में भी बताया।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में 174572 करोड़ की एक्सपोर्ट वैल्यू के साथ हरियाणा तेजी से बढ़ती इकोनोमी है। हरियाणा से यूएसए, साउदी अरेबिया, यूके, जर्मनी, नेपाल आदि को एक्सपोर्ट अर्थात निर्यात किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्य निर्यातक जिलों में गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, सोनीपत और फरीदाबाद शामिल हैं। इन जिलों से मुख्य रूप से चावल, रेडीमेड गारमेंट, हैंडलूम व हैंडिक्राफट, आॅटोमोबाइल व उसके कंपोनेंट, मैटल वेयर, मशीनरी व पुर्जे तथा दवा व फामास्यूटिकल प्रोडक्ट निर्यात किए जा रहे हैं। उन्होंने अपैरल हाउस परिसर में विभिन्न औद्योगिक तथा निर्यातक इकाइयों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।