हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान प्रवेश नवीनीक...

    प्रवेश नवीनीकरण एवं शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी

    Hanumangarh News

    Admission Renewal and Fee Submission: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार सत्र 2024-25 से संबंधित प्रवेश नवीनीकरण एवं शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है। टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामपाल अहरोदिया ने बताया कि सत्र 2024-25 में स्नातक पार्ट द्वितीय (सेमेस्टर तृतीय), स्नातक पार्ट तृतीय तथा स्नातकोत्तर (उत्तर्राद्र्ध) के लिए प्रवेश नवीनीकरण करवाने एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर से बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दी गई है। Hanumangarh News

    स्नातक प्रवेश नोडल अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि फीस जमा करवाने से पूर्व छात्र-छात्राओं की ओर से अपना जनाआधार सत्यापन करवाना आवश्यक होगा। जिन छात्र-छात्राओं का सत्र 2024-25 स्नातक प्रथम वर्ष की द्वितीय प्रवेश सूची में चयन हुआ है, वे सभी छात्र-छात्राएं अपने विषय परिवर्तन से संबंधित प्रार्थना पत्र 20 सितम्बर तक महाविद्यालय कार्यालय में जमा करवाएं। Hanumangarh News

    Supreme Court: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने ये बड़े आदेश जारी किये!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here