हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गृह मंत्री अन...

    गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों का असर, फतेहाबाद में फर्जी फर्मों पर कसा शिकंजा, 19 एफआईआर दर्ज

    Crackdown on Fake Firms

    55 आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख 32 हजार रुपये की राशि की हुई रिकवरी (Crackdown on Fake Firms)

    फतेहाबाद (सच कहॅूँ/विनोद शर्मा)। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के आदेशों पर राज्य की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिला फतेहाबाद में फर्जी, नकली और शैल फर्मों के संबंध में 19 एफआईआर दर्ज करके 55 आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर 9 लाख 32 हजार रुपये की राशि की रिकवरी करने में सफलता हासिल की है। इन आरोपियों ने शैल फर्मों के नाम से जीएसटी की राशि में धोखाधड़ी की थी।

    इन शैल फर्मों के संबंध में गृह मंत्री अनिल विज द्वारा अंबाला में लगाए जा रहे जनता दरबार में किसी शिकायतकर्ता ने एक शिकायत-पत्र सौंपा था और कार्यवाही करने की मांग की थी। जिस पर विज ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को इस शिकायत पर जांच करने व कार्यवाही करने के आदेश दिए थे। इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जिला फतेहाबाद में विभिन्न पुलिस थानों में 19 एफआईआर दर्ज की गई और 55 आरोपी लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा इनसे अब तक 9 लाख 32 हजार रुपये की राशि रिकवर कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इन आरोपी लोगों के विरूद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    विज ने पुलिस महानिदेशक को दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

    गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज ने इस शिकायत-पत्र को पुलिस महानिदेशक (अपराध) को सौंपा और इस पर तत्पर कार्यवाही करने के आदेश दिए। इस शिकायत के तहत दर्ज किए गए अभियोग के अंतर्गत रतिया के पुलिस थाना में एक मामला दर्ज किया गया और इस मामले के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार, फतेहाबाद के थाना सदर में दर्ज अभियोग के मामले में दो आरोपियों, रतिया के पुलिस थाना में दर्ज अभियोग के तहत तीन आरोपी, रतिया पुलिस थाना में दर्ज अभियोग के तहत तीन आरोपी, फतेहाबाद के थाना शहर में दर्ज अभियोग के मामले में दो आरोपी, थाना भूना के तहत तीन आरोपी, थाना भूना के तहत एक अन्य मामले में तीन आरोपी, रतिया थाना शहर के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    इन स्थानों पर भी हुई कार्रवाई

    फतेहाबाद के थाना भूना के तहत चार आरोपी, थाना भूना के तहत दर्ज मामले में पांच आरोपी, टोहाना के थाना शहर के तहत दो आरोपी, रतिया के थाना शहर में दर्ज मामले के तहत तीन आरोपी, फतेहाबाद के थाना शहर में दर्ज मामले के तहत पांच आरोपी, फतेहाबाद के थाना शहर में दर्ज मामले में पांच आरोपी, फतेहाबाद के थाना शहर में दर्ज मामले के तहत दो आरोपी, भट्टू कलां थाना में दर्ज मामले के तहत दो आरोपी, भट्टू कलां थाना में दर्ज एक अन्य मामले में तीन आरोपी और भट्टू कलां थाना में दर्ज एक और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार, टोहाना के थाना शहर में दर्ज मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।