हमसे जुड़े

Follow us

12.3 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिस चौकी के...

    पुलिस चौकी के मुंशी की सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

    Jakhal News
    Jakhal News : पुलिस चौकी के मुंशी की सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

    जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal News: पुलिस थाना के अंतर्गत म्योंद कलां पुलिस चौकी में तैनात मुंशी ईश्वर शर्मा की सेवा निवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न सरपंचों, गणमान्य लोगों एवं नंबरदारों सहित पुलिस चौकी के साथ लगती आईटीआई की छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान सरपंचों एवं गणमान्य लोगों ने जहां सेवानिवृत हुए ईश्वर शर्मा को फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। वहीं जाखल पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा कि ईश्वर शर्मा की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। Jakhal News

    उन्होंने हमेशा बेदाग छवि के साथ इस पुलिस प्रशासन के गौरव को बढ़ाया है। ईश्वर शर्मा की विदाई पर जहां वह भारी खुश है वहीं उन्हें दुख भी हो रहा है कि उनका एक बेहतरीन साथी उनसे जुदा हो रहा है। इसके साथ ही अनेक गांव से पहुंचे सरपंचों ने भी उनकी सेवा निवृत्ति पर खुशी के साथ-साथ दुख व्यक्त किया। और उनके कार्यकाल की प्रशंसा भी की। इसके साथ ही आईटीआई की छात्राओं ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर पुलिस चौकी के इंचार्ज रमेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरविंदर लाली, चुहड़पुर के पूर्व सरपंच सुखचेन सिंह, अलावा अन्य पुलिस कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। Jakhal News

    यह भी पढ़ें:– Fencing Scheme: फसलोें को निराश्रित पशुओं से बचाने के लिए तारबंदी योजना हो रही कारगर सिद्ध

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here