हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी टशनबाजी व अवै...

    टशनबाजी व अवैध सम्बन्धों के शक में हुई किसान देवेंद्र की हत्या

    Kairana News
    Kairana News: टशनबाजी व अवैध सम्बन्धों के शक में हुई किसान देवेंद्र की हत्या

    पुलिस ने हत्याकांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | Kairana News

    • मुठभेड़ के दौरान मुख्य हत्यारोपी के पैर में लगी पुलिस की गोली, हत्यारोपियों के कब्जे से तमंचा, चाकू व बाइक बरामद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एक दिन पूर्व गांव मामौर के जंगल में हुई हरियाणा के किसान देवेन्द्र की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी नदीम मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से किसान की हत्या में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, जिंदा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस जांच में टशनबाजी व अवैध सम्बन्धों के शक में किसान की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, घटना को अंजाम देते वक्त घायल हुए तीसरे हत्यारोपी शोबान का पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। Kairana News

    विगत सोमवार को हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत के सनौली थानाक्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी देवेन्द्र की मामौर के जंगल में चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त देवेंद्र गांव मामौर निवासी इस्लाम व उसके पुत्र शहजाद के साथ में बाइक से अपने खेत पर जा रहा था। खेत से कुछ पहले ही रास्ते में खड़े शोबान, नदीम व फरमान निवासीगण ग्राम मामौर ने देवेन्द्र को रोककर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए थे, जिससे वह घायल होकर जमीन पर जा गिरा था। इसके बाद शोबान व नदीम ने तमंचे से देवेन्द्र को गोली मार दी थी। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आये इस्लाम व उसके पुत्र शहजाद को भी चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया था।

    घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की जानकारी होने पर इस्लाम के परिजन मौके पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को पानीपत के अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। मामले की सूचना मिलने पर एसपी शामली रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह व सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ में मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की थी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करके हत्यारोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। मृतक देवेन्द्र के पुत्र रोहित ने नदीम, फरमान व शोबान के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया था। Kairana News

    घटना को अंजाम देने के दौरान हत्यारोपी शोबान के भी घायल होने की बात सामने आई थी, जिसका पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, सोमवार देर शाम ही पुलिस टीम ने मुख्य हत्यारोपी नदीम को मामौर के जंगल से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। जबकि आरोपी फरमान को पुलिस ने मुठभेड़ से पूर्व ही हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू के साथ में गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए दोनों हत्यारोपी नदीम व फरमान को चालान करके जेल भेज दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान टशनबाजी व अवैध सम्बन्धों के शक में देवेन्द्र की हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम में मामूली कहासुनी के बाद युवक की पीट-पीट कर हत्या