किसान मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को कभी भुलाया नहीं जा सकता: बिजेंद्र सिंह

Bhakiyu
Bhakiyu किसान मसीहा चौ. महेंद्र सिंह टिकैत को कभी भुलाया नहीं जा सकता: बिजेंद्र सिंह

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू ) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वीरवार को गाजियाबाद में दुनिया के बेताज बादशाह के खिताब से नवाजे गए , किसान मसीहा ,स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 14वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई।भाकियू जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि इस अवसर पर हवन यज्ञ, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुण्यतिथि का आयोजन जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाओ थीम पर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई, जिसमें किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने आहुति दी। इसके बाद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में भाकियू के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा, “चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हक के लिए संघर्ष किया और हमें संघर्ष की ताकत सिखाई। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।” जिला प्रभारी जय कुमार मलिक ने कहा, “हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस अवसर पर भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार चौधरी ,मंडल कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,महेश यादव ,अजित सिंह ,पवन चौधरी (दुहाई), युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी, भाकियू गाजियाबाद कार्यालय प्रभारी सतेंद्र तेवतिया, युवा महानगर अध्यक्ष विनीत चौधरी, सुधीर चौधरी, यशवीर सिंह, महेश यादव, अजित सिंह,सचिन तेवतिया ,अभिषेक चौधरी , संजीव चौधरी(ढिंडार),भाकियू महिला विंग की अध्यक्ष बबली चौधरी ,मीनाक्षी चौधरी,धरना प्रभारी सत्ते चौधरी और अन्य सैकड़ों भाकियू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर था, बल्कि किसानों की एकता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम बना।