हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब किसान संगठनों...

    किसान संगठनों ने रुकवाई किन्नू मंडी की बोली, पुलिस तैनात

    Abohar News
    अबोहर। किसानों को सम्बोधित करते हुए किसान नेता गुणवंत सिंह।

    यूनियन ने कहा, 30 नवंबर तक किन्नू बेचना बंद करें किसान | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। व्यापारियों द्वारा पूल बनाकर समय से पहले ही कच्चे किन्नू (Kinnow)की खरीद करने के विरोध में आज करीब आधा दर्जन किसान संगठनों के पदाधिकारी किन्नू मंडी में पहुंचे और किन्नू की बोली बंद करवाते हुए व्यापारियों पर किसानों को दोनों हाथों लूटने का आरोप लगाया। हालांकि मंडी में बड़ी तादाद में किन्नू बिकने के लिए आया हुआ था। जिसके चलते टकराव की स्थिति को देखते हुए थाना नंबर के प्रभारी सुनील कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। Abohar News

    मंडी में मौजूद किसानों, बागवानों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन खोसा के प्रांतीय सचिव गुणवंत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बागों में किन्नू की फसल पूरी तरह से कच्ची है। लेकिन बाहर से आने वाले किन्नू व्यापारी पूल बनाकर कच्चा फल सस्ते दामों में खरीद रहे हैं। जबकि यह फल पकने के बाद दो से तीन गुणे दामों में बिकेगा। गुणवंत सिंह ने कहा कि इस बारे में कई बार किसानों व बागवानों को समझाने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन मंडी में कच्चे किन्नू की बिक्री लगातार जारी है। इसी लिए आज से मंडी में किन्नू की बोली बंद करवाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यापारी ने किसान को गुमराह करके सस्ते भाव में किन्नू खरीदने का प्रयास किया तो उसका कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक किन्नू का जूस पीने योग्य नहीं है। ऐसे में किसान अपने फायदे के लिए किसी की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं कर सकते।

    उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया किया है कि वे 30 नवंबर तक किन्नू बेचना बंद कर दें उसके बाद उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना शुरु हो जाएगा। आज की बैठक में किसान यूनियन सिद्धूपुर, भारतीय किसान यूनियन खोसा, किसान यूनियन शेरे पंजाब तथा भारती किसान यूनियन राजोवाल आदि से गुणवंत सिंह के अलावा गोल्डी मम्मूखेड़ा, बबली बुट्टर, कुलदीप सिंह शेरगढ़, अजय बधवा, बलकार सिंह आलमगढ़, जगजीत सिंह, निर्मल सिंह, वरिंद्र सिंह, हरपाल सिंह तथा गौरव मुंजाल आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– नशेड़ी युवकों ने खेतों से किया हजारों का सामान चोरी, मौके पर छोड़ा देसी पिस्तौल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here