हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा धान खरीद में ...

    धान खरीद में अव्यवस्था पर फूटा किसानों का गुस्सा, लगाया जाम

    Farmers' anger erupted over chaos sachkahoon

    पाई (कैथल)। अनाज मंडी पाई में कई दिनों से धान की खरीद, उठान व बारदाना की कमी से खफा किसानों ने बुधवार को पूंडरी-राजौंद मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक किसानों ने जाम लगाए रखा। जाम की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाया, लेकिन किसानों ने जाम नहीं खोला। किसानों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, जाम नहीं खुलेगा। पुंडरी पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाते हुए शांत किया। इसके बाद ढांड अनाज मंडी से बारदाना भेजा गया।

    किसान रामेहर, जगबीर, रोशन, रमेश, विनोद आदि ने बताया कि मंडी में उनकी धान की फसल को खरीदने के लिए कोई भी राइस मिल या सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारी नहीं आते। खरीद होने बाद भी कई दिनों तक तुलाई नहीं होती। जब इस बारे में आढ़ती खरीद एजेंसी डीएफएससी विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं तो बारदाना न होने की बात कह किसानों को झूठा आश्वासन देते हैं। किसानों ने बताया कि किसानों की फसल खरीद करने के बाद बारदाने का इंतजाम करना खरीद एजेंसी या राइस मिल मालिकों को करना होता है। यदि खरीद एजेंसी के पास बारदाना नहीं है तो सरकार को तत्काल किसानों की ओर देखते हुए खरीद एजेंसी बदलनी चाहिए। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने बारदाना न होने के कारण जाम लगाया था। छह हजार कट्टे मंडी में भेज दिए हैं। अब आगे किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। खरीद व उठान का कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।