हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसान की संदि...

    किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    खेत में गया था पानी देने (Farmer’s Death)

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र के गांव पौली में खेत में पानी देने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में (Farmer’s Death) मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पौली गांव निवासी अशोक (30) सोमवार को रात के समय खेतों में पानी देने के लिए गया था। मंगलवार को सुबह के समय आस-पास के किसानों ने उसे खेत में पड़े देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने देखा कि अशोक की मौत हो चुकी है तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। किसान की मौत की सूचना पाकर गांव में मातम छा गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।