हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home सरसा Farmers News:...

    Farmers News: किसानों ने की ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूँ की फसल की स्पेशल गिरदावरी की मांग

    Sirsa News
    Farmers News: किसानों ने की ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूँ की फसल की स्पेशल गिरदावरी की मांग

    तेज बारिश व ओलों से गेहूं की फसल चौपट, प्रशासन से मुआवजे की लगाई गुहार

    Farmers News: डबवाली/गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। गांव लंबी के किसानों ने हाल ही में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुए भारी नुकसान (Crops Destroyed) को लेकर प्रशासन से स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग उठाई है। किसानों ने इस संबंध में उपमंडल अधिकारी डबवाली को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। Sirsa News

    किसानों के अनुसार 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 के बीच हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने उनकी फसलों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है, जबकि कुछ की फसल आंशिक रूप से खराब हुई है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

    किसानों ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और लागत से गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन अचानक आई ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ऐसे में अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए, ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके। साथ ही हरियाणा सरकार से उचित मुआवजा देने की भी अपील की गई है, जिससे उन्हें इस कठिन परिस्थिति से राहत मिल सके। Sirsa News