हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब खेतों से केबल...

    खेतों से केबल व स्टार्टर चोरी होने पर भड़के किसान

    Patiala News
    Bhawanigarh News : खेतों से केबल व स्टार्टर चोरी होने पर भड़के किसान

    प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | Patiala News

    भवानीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Bhawanigarh News: स्थानीय क्षेत्र में सक्रिय चोरों के गिरोह द्वारा बीती रात गांव नारायणगढ़ और काहनगढ़ में लगभग डेढ़ दर्जन किसानों के खेतों से मोटरों की केबलें काट लीं और मोटर स्टार्टरों से कीमती सामान चुरा लेने के विरोध स्वरूप किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष किसान जगसीर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी काहनगढ़ ने बताया कि इलाके में काफी समय से सक्रिय चोर गिरोह द्वारा कल रात उनकी 2 मोटरो से केबलें चोरी कर ली है। Patiala News

    इसी तरह अन्य किसान बीरबल सिंह और परगट सिंह पुत्र आला सिंह और बहादुर सिंह गांव काहनगढ़, मेजर सिंह पुत्र मुकंद सिंह, जगतार सिंह पुत्र कैला सिंह, जगसीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, बहादुर सिंह पुत्र जीत सिंह और दर्शन सिंह निवासी नारायणगढ़ ने बताया कि चोरों ने उनके खेतों से मोटर की केबलों से तांबे की तारें निकाल लीं। उन्होंने बताया कि चोरों ने किसानों के मोटर रूम के ताले तोड़ दिए और मोटर स्टार्टर खोलकर उसमें से कीमती सामान निकाल लिया तथा किसानों का अन्य कृषि सामान आदि भी चुराकर ले गए। Patiala News

    किसानों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह गिरोह लंबे समय से किसानों के खेतों को निशाना बना रहा है और पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। किसाना ने बताया कि चोर हर साल दो से तीन बार किसानों की केबल चोरी कर लेते हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री और जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि इस चोर गिरोह पर जल्द काबू पाने के लिए इलाके में विशेष अभियान चलाया जाए और रात के समय इलाके में पुलिस गश्त तेज की जाए।

    यह भी पढ़ें:– केजरीवाल की जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय का सीबीआई को नोटिस

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here