हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उपमुख्यमंत्री...

    उपमुख्यमंत्री के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

    Farmers protest against Deputy Chief Minister

    पानीपत। तीन कृषि कानूनों को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ किसानों का रोष दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते वीरवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विरोध में किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। दरअसल उपमुख्यमंत्री यहां जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाग लेने आने वाले थे। इसकी भनक जैसे ही किसानों को लगी तो बड़ी संख्या में वे लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हो गए और सरकार और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

    हालांकि प्रशासन ने इस मीटिंग को पहले ही रद्द कर दिया था। किसानों ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती, तब तक किसी भी भाजपा और जजपा नेताओं को किसी कार्यक्रम में शिरकत नहीं करने दी जाएगी। किसान नेताओं चेताया कि यदि उपमुख्यमंत्री विरोध के बावजूद यहां आते हैं तो इससे माहौल बिगड़ सकता है और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।